Sunday, March 19, 2017

मुक्ति मार्ग



मानव मुक्ति सत्य को अंगीकार करने से ही संभव है – सत्य क्या है ? सत्य केवल इतना है कि हम सब सिर्फ इंसान हैं – एक जीव Homo sapiens और देश धर्म नस्ल और जाति झूठ हैं जो कुछ लोगों ने सत्ता धन संपत्ति पर क़ब्ज़ा बनाए रखने के लिए अन्य लोगों को बाँटने और झगड़ते रहने के लिए बनाए हैं I जब हम इस सत्य को समझ लेंगे तभी एक न्याय, समता और बंधुत्व पर आधारित विश्व की रचना कर पायेंगे I   

Saturday, March 11, 2017

बहुत नासमझ हैं वे लोग जिन्होंने EVM परिणाम को स्वीकार कर लिया !

बहुत नासमझ हैं वे लोग जिन्होंने EVM परिणाम को स्वीकार कर लिया !
EVM की programming उसके चिप में होती है और एक चिप हटा कर दूसरा चिप लगाया जा सकता है :
Original Chip Programming
Display Results
Party Symbol 1 = Number of times Button 1 pressed
Party Symbol 2  = Number of times Button 2  pressed
Party Symbol 3  = Number of times Button 3  pressed
Party Symbol 4  = Number of times Button 4 pressed
Replaced Chip Programming  
Display Results
Party Symbol 1 = Number of times Button 1 pressed + 20% of times Button 2 pressed +20% of times Button 3 pressed +20% of times Button 4 pressed +20% of times Button 5 pressed + and so on
Round up to whole number
Party Symbol 2  = Number of times Button 2  pressed - 20% of times Button 2 pressed Round up to whole number
Party Symbol 3  = Number of times Button 3  pressed -- 20% of times Button 3 pressed Round up to whole number
Party Symbol 4  = Number of times Button 4 pressed - - 20% of times Button 4 pressed Round up to whole number
And so on .....

ऐसी Programming के बाद न तो कास्ट वोट बढ़ेंगे और न किसी का परिणाम फ्रैक्शन में आये गा जो संदेह उत्पन्न करे I चिप सिर्फ 80 प्रतिशत मशीनों में बदलना पर्याप्त रहेगा और संदेह भी उत्पन्न नहीं करेगा I
यह चिप किस स्तर पर बदला गया ? 
जिस कंपनी ने सप्लाई किया उसने ? चीफ इलेक्शन कमिश्नर स्तर पर ? स्टेट इलेक्शन कमिश्नर स्तर पर ? डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय पर ?
विभिन्न राज्यों के परिणामों से स्पष्ट है कि फर्म के स्तर पर या चीफ इलेक्शन कमिश्नर के स्तर पर यह काम हुआ I
कैसे लड़ें ?
1 शर्मीला इरोम अपने वोटरों की सभा बुलाएं और वे शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करें और पेपर बैलट का आदेश करवा कर दुबारा पोलिंग करवाएं
2 ऐसे ही देवबंद के मुसलमान शपथ पत्र दाखिल करें कि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया दुबारा पेपर बैलट से वोटिंग कराने की अपील करें
इसी तरह जहां जहां संदिग्ध परिणाम आये हैं वहाँ यह मांग की जाए
जब पेपर बैलट से धांधली स्पष्ट हो जाए तो पाँचों राज्यों में पेपर बैलट से वोटिंग के आदेश लिए जाएँ और EVM को outlaw करा जाए I
EVM ज़ब्त कर के उनके सॉफ्टवेयर की जांच की जाए धांधली स्पष्ट होने पर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर के कठोर दंड दिया जाए I

Friday, March 10, 2017

UP और MP की ATS को World Best Counter Terrorist Team का तमगा तो मिलना ही चाहिए क्योंकि

UP और MP की ATS को World Best Counter Terrorist Team का तमगा तो मिलना ही चाहिए क्योंकि
1               7 मार्च सुबह 8 बजे सब से बड़ा आतंकी हमला हुआ
2               सब से बड़ी fastest running ट्रेन : भोपाल उज्जैन पसेंजर ट्रेन पर हुआ
3               सब से बड़ा विस्फोट हुआ जिसमें 10 लोग शायद अपने आप ट्रेन से कूदने के कारण ज़ख़्मी हुआ – इतना घातक हमला कभी हुआ ही नहीं था
4               11 बजे तक तीन खतरनाक आतंकवादी खतरनाक सवारी बस से पकड़ लिए गए
5               उनके तुरंत कबूलने का बाद तीन आतंकवादी कानपुर से पकडे गए
6               2 .30 बजे तक ठाकुरगंज हाजी कॉलोनी के एक मकान को घेर लिया गया I पड़ौसी हटा दिए गए शक्तिशाली मिर्ची बम दाग दिया गया कोई पास न आने पाए
7               शाम तक अकेले निहत्थे खूंखार आतंकवादी सैफुल्लाह को मार गिराया गया
8               उसके पास दुनिया का सब से खतरनाक हथियार था – उसकी बेगुनाही !


Wednesday, March 8, 2017

सैफुल्लाह मार डाला गया – चलिए राजनाथ सिंह जी , अखिलेश यादव , आज़म खान , मुलायम सिंह उसके परिवार से मिलिए !

सैफुल्लाह मार डाला गया – चलिए राजनाथ सिंह जी , अखिलेश यादव , आज़म खान , मुलायम सिंह उसके परिवार से मिलिए !
वह परिवार कैसा है जिसका एक पुत्र आतंकवादी निकला या जो फर्जी आतंकवादी बता कर वाराणसी वोटिंग प्रभावित करने के लिए मार डाला गया ! शायद सच मालूम पड़े ! शायद ऐसा दुबारा न हो ! फिर उसका परिवार तो इतना देश भक्त है कि इस्लाम के खिलाफ जा कर बेटे की तद्फीन तक करने को तैयार नहीं है I 

कथित आतंकवादी सैफुल्लाह की हत्या: आप किस कहानी पर विश्वास करेंगे ?

1          आठ मुस्लिम युवकों ने आतंकवाद का रास्ता चुना I लखनऊ में मकान किराए पर लिया I पहला आतंकवादी हमला नियोजित किया I इसके  लिए भोपाल उज्जैन पैसेंजर ट्रेन चुनी बजाये किसी राजधानी एक्सप्रेस के I 7 मार्च 2017 को सुबह 9 . 30 पर विस्फोट कराया जिसमें कोई मारा भी नहीं गया जो ज़ख़्मी हुए वे जो चलती ट्रेन से भयभीत हो कर कूद गए थे I कुछ ही घंटों में तीन पकड़े गए और बहुत जल्दी उन्होंने कुबूल भी दिया और कानपुर से तीन पकड़े गए और दिन में 2.30 पर लखनऊ के मकान को घेर लिया गया और बिना हथियार के सैफुल्लाह मुकाबला करता रहा और फिर रात में मार डाला गया I
2          वाराणसी में 8 मार्च को वोटिंग थी हवा का रुख भाजपा के खिलाफ था – भई कुछ करो , भई कुछ करो ! भाजपा के कर्मठ मुख्य मंत्री – व्यापम और भोपाल फर्जी एनकाउंटर के चैंपियन ने अपने विश्वसनीय पुलिस इंटेलिजेंस अधिकारियों को बुलवाया – शायद 7 सुबह सवेरे या गुजरी रात में – समय कम था – कोई और ट्रेन थी नहीं तो भोपाल उज्जैन पैसेंजर को चुना गया – हल्का विस्फोटक लगाया गया जानों का अधिक नुकसान होने पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ज़िम्मेदारी आती दांव उल्टा पड़ जाता I कड़ी लखनऊ तक जोड़नी थी – सैफुल्लाह पहले ही से किसी मामूली जुर्म में जेल में बंद रहा होगा ऐसे ही कुछ दूसरे भी और किसी के पास लखनऊ ठाकुरगंज में मकान भी रहा होगा – हो सकता है संघ द्वारा कुछ करने के लिए ही लिया गया होगा – सैफुल्लाह पकड़ कर वहीँ लाया गया और आखिर में अखिलेश सरकार से भी सहमती प्राप्त कर उसे मार डालने का सिग्नल मिल गया I

http://www.thepetitionsite.com/takeaction/358/910/314/

Thursday, March 2, 2017

सत्तारूढ़ राजनैतिक पार्टी द्वारा गुण्डागर्दी और गंभीर अपराधों के परिपेक्ष्य में हम 85 % का ऐतिहासिक दायित्व



मीडिया तो रखैल बन चुका है, विपक्ष भी चूड़ियाँ पहन कर लेटा हुआ है – न प्रेसिडेन्ट और न सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले कर कोई प्रभावी क़दम उठाने जा रहे हैं I
बात स्पष्ट है 15 प्रतिशत एक जुट हैं जागते हुए SCs STs से उनकी नींदें उड़ी हुयी हैं – मनुवादी फासिज्म ने अपने सारे हथियार उठा लिए हैं I
और हम 85 % में OBCs और मुसलमान तो सो रहे हैं या अपने दिमाग बंद कर रखे हैं और दुश्मन से ही शरणागत हैं – OBCs संघ में और मुसलमान कांग्रेस में I
बस SCs STs कुछ जागे हुए हैं – देश में भी और जो विदेश में हैं वे भी I
हमारी प्राथमिकताएं –
हमारा एक नेशनल डेली अंग्रेजी में होना चाहिए – कल्पना करिए जब 85 % के शिक्षित लोग केवल उस डेली को पढेंगे और उस पर विश्वास करेंगे तो मनुवादी प्रेस के क्या हाल होंगे ?
हमारा अपना TV चैनल होना चाहिए – कल्पना करिए जब 85 % नगर और ग्रामवासी उस चैनल को देखेंगे तो मनुवादी चैनलों का क्या हाल होगा I जब तक ऐसा नहीं हो पाता तब तक अलजजीरा , BBC और CNN से अनुरोध किया जा सकता है हिंदी उर्दू में 85 % को सत्य से अवगत कराएं और मनुवादी चैनलों के झूठ से बचाएं I
गुण्डों से लड़ने के लिए 85 % (बहुजन) सेना होनी चाहिए I
जब अज़ीम प्रेम जी और जाने कितने धनी मुसलमान और SCs देश और विदेश में हैं तो कम से कम उन्हें  नेशनल डेली और TV चैनल का काम तो तुरंत शुरू कर देना चाहिए I
हम आभारी हैं इन्टरनेट और सोशल मीडिया के और आने वाले समय में हमारा अपना इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर भी होना चाहिए और सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी I

Wednesday, March 1, 2017

सत्तारूढ़ राजनैतिक पार्टी से जुड़े गुण्डे और अपराधी : प्रजातंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती !

जब किसी भी देश या प्रदेश में कोई ऐसी राजनैतिक पार्टी सत्ता में आ जाती है जिससे जुड़े गुण्डे और अपराधी कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने लगते हैं और सत्ता पर बैठे शीर्षस्थ नेता या तो खामोश रहते हैं या गुण्डागर्दी का विरोध करने वालों को ही देशद्रोही या स्वार्थ से प्रेरित कहने और समझने लगते हैं तो यह प्रजातंत्र , आधुनिक सभ्यता और मानवता के विरुद्ध जघन्य अक्षम्य अपराध है I
अच्छा तो यह होता कि राजनैतिक पार्टी के लोग इस बात को समझ जाते और ऐसी दुष्परिस्थिति से देश और जनता को बचा लेते – वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी के लोग जासूसी करते पकड़े गए , नोटों के साथ पकड़े गए , देह व्यापार चलाते पकड़े गए और अब बच्चों की तस्करी करते पकड़े गए – अब तो आंखें खोल लो !
दूसरा आशा का स्रोत न्यायपालिका है – पर वह भी खामोश है – उसे हस्तक्षेप करना चाहिए और सत्ता रूढ़ पार्टी से जुड़े गुंडों और अपराधियों को कानून के सामने ला कर खड़ा करने के लिए एक कमीशन बिठाना चाहिए – एक निष्पक्ष खुला कमीशन I
पुलिस और इंटेलिजेंस सेवा स्वतंत्र निष्पक्ष होनी चाहिए और कम से कम राष्ट्रपति या उच्चतम न्यायलय के आधीन एक स्वतंत्र इन्वेस्टीगेशन सेल होना चाहिए I
पुलिस और इंटेलिजेंस अधिकारियों को अपना एक स्वतंत्र सेल बनाना चाहिए जिसमें हर समुदाय और जाति के अधिकारी हों जो देश हित में प्रजातंत्र और सभ्यता और मानवता के हित में एक स्ट्रेटेजी विकसित करें जिसके द्वारा सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े गुंडों और अपराधियों से सीधे निबटा जा सके – अगर इन  गुंडों अपराधियों और इनके परिवार वालों पर गहन पैनी नज़र रखी जाए तो ऐसा करने के अवसर मिलेंगे I