उन 25 प्रतिशत इंडियन को
जिन्हें संविधान SC कहता है और उनमें से कुछ अपने को दलित कहते हैं और कुछ अपने को
मूलनिवासी : आपका लक्ष्य क्या है ? आपका लक्ष्य है मनुवाद और जातिवाद का खात्मा और
इसके लिए आप को सत्ता में आना ज़रूरी है और सत्ता में आने के लिए देश भर में चुनाव
जीतने और जीतते रहने के लिए आप को धन चाहिए और धन न तो इमानदारी से आता है और न आप
के लोग देश विदेश में इतने संपन्न हैं कि आप को चंदा दें और देते रहें I फिर चुनाव
में आप को औरों का साथ भी चाहिए 1 सवर्ण 2 पिछड़े 3 मुसलमान
और आप को बदमाशों बाहुबलियों
माफियाओं की भी ज़रुरत पड़ेगी I
फिर अनुभव सिखाएगा कि अनेक
सवर्ण से अधिक मनुवादी पिछड़े हो सकते हैं या आप से कुछ जाति ऊपर आप के ही वर्ग के
लोग या मुस्लिम : मुलायम, अखिलेश और आज़म खान ज्यादा बड़े मनुवादी हैं किसी मिश्रा
से I फिर आप जानेंगे कि मुसलामानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता आप को बीच अधर में
छोड़ कर कभी कांग्रेस का हाथ थामेंगे कभी सपा का I
पहले आप किसी एक राज्य में
सत्ता में आ गए तो आगे आप को धन चाहिए तो सब मिल कर आप को भ्रष्टाचारी कहेंगे आप
को रंगे ह्हाथ पकड़ना चाहेंगे स्टिंग ऑपरेशन होंगे और धन कमाने के लिए निर्माण
कार्य से बहतर कुछ नहीं और प्रदेश में अपने प्रतीक स्थापित करने से बहतर कुछ नहीं
जो इतिहास में हर राजा बादशाह ने किया और जो आप के दबे कुचले लोगों के मन में
स्वाभिमान जगाये I
आप को मायावती बनना ही
होगा I
No comments:
Post a Comment