अपने करीब की अपने खानदान की सब से मामूली दिखने वाली
लड़की से शादी कर लीजिये !
इसी में आप की कामयाबी और इसी में आप की ख़ुशी और
खुशकिस्मती है ! शिया और लखनऊ के शिया अपने को दुनिया में सब से बहतर समझते हैं पर
हकीकत यह है और पूरे इंडिया की यह हकीकत है कि लड़के ‘under educated’ और ‘under
employed’ हैं और अपनी इस कमी को बड़े खानदान पैसे वाले पढ़े लिखे खानदान की पढ़ी
लिखी खूबसूरत बेटी से शादी कर के पूरी करना चाहते हैं – बीवी के ज़रिये ‘मेराज’
चाहते हैं !
उधर आप इंतज़ार करते करते 30 से 40 और 40 से 50 हो जाते
हैं - अपनी उम्र छुपाते हैं , अपनी
qualification ज्यादा बताते हैं अपनी हैसियत और आमदनी ज्यादा बताते हैं – कहीं झूठ
और धोखे पर ज़िन्दगी की बुनियाद रखी जा सकती है और ख़ुशी हासिल की जा सकती है ? आप
तालीम और इल्म से तो पीछे थे ही हक़ का दामन भी छूट गया और आप एक फ्रॉड बन कर रह गए
I
उधर बड़े खानदान के वालदैन और बड़े और खुद लड़कियां यह
बहतर समझते हैं कि आप जैसे ‘under educated’ और ‘under employed’ और फ्रॉड से शादी
करने के बजाये बिन ब्याहे ज़िन्दगी गुज़ार दें I
इधर आप की जैसी एक लड़की आप की वजह से बिन ब्याही बैठी
है I
अगर आप 30 साल के हो गए हैं तो फ़ौरन करीब की खानदान की
भाइयों बहनों के ससुराल की किसी मामूली 25 साल की लड़की से शादी कर लीजिये और
दुनिया में खुद आगे बढिए :
1 कानपूर या किसी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी या IGNOU से
BA और MA कीजिये
2 कंप्यूटर में BCA , MCA या A level B लेवल कीजिये
3 जिस subject को चुना है उसमें वास्तविक ज्ञान प्राप्त
कीजिये
4 हर सब्जेक्ट की अपनी association होती है जैसे कि इन
Indian Science Congress Association उसके मेम्बर बन जाइए और अपनी लाइन में आगे
बढिए
5 PhD ज्वाइन कीजिये डिग्री कॉलेज में पार्ट टाइम जॉब
करिये – इस तरह आप का स्टेटस ऊपर उठेगा और उठता जाएगा I
6 इन सब के साथ आप जो भी कारोबार करते रहे हैं - उसके
साथ आप सुर्खरू होते जायेंगे - कोई दूकान या वर्कशॉप I कुछ सालों में आप की माली
हालत दुरुस्त होती जायेगी I
7 फिर अपना अपने जैसे हक़ परस्तों का ग्रुप बना कर इंटर
कॉलेज या डिग्री कॉलेज या और कोई प्रोफेशनल या कैरियर इंस्टीट्यूट खोलिए – शहर
कस्बे या देहात में I
आप की बीवी ज़िन्दगी भर आप का सहारा बनेगी और आप को
मेराज अपनी जद्दोजहद से मिलेगी और आप एक सच्चे अच्छे कामयाब इंसान बनेंगे !
और कौम हकीकत में बहतर कौम होती जायेगी !
No comments:
Post a Comment