Monday, January 30, 2017

इंडिया की सामाजिक राजनैतिक विडम्बना


मानव समाज की इकाई परिवार हैं – और नस्ल, जाति और जातिगत ऊंच-नीच मानव द्वारा गढ़ा गया झूठ है I इंडिया में 10 प्रतिशत परिवार हैं जिनके हाथ में सत्ता और संपत्ति है और यही लोग ज़िम्मेदार हैं जिनके कारण अपराध और भ्रष्टाचार और हिंसा पनप रहे हैं I
और जो 78 प्रतिशत परिवार हैं वे सदियों से आपसी ऊँच नीच का शिकार हैं और अपने हित में एक नहीं हो पाते और दो मुख्य वर्गों में बंटे हैं – OBC और Dalit और यह दोनों वर्ग भी अपने में बंटे  हैं
और दोनों के दुश्मन उपरोक्त 10 प्रतिशत परिवारों ने इनके अन्दर मुसलामानों का भय और नफरत पैदा करा रखी है जिसके कारण यह दोनों उन 10 प्रतिशत के आधीन हैं
मुसलमान जो 12 प्रतिशत हैं जिनका धर्म कहता है दुनिया के सारे इंसान एक माँ बाप की औलाद हैं वे भी जातिगत ऊँच नीच को मानते हैं और अपने को इस तरह से रखते हैं और ऐसी बातें बोलते हैं कि दूसरे उनसे डरें और नफरत करें

इस तरह 90 प्रतिशत इंडियन वही कर रहें हैं जो उपरोक्त 10 प्रतिशत के हित में है और उनके अपने हित के विरुद्ध है – 90 प्रतिशत अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रहे हैं – यही है इंडिया की सामाजिक राजनैतिक विडंबना !

No comments:

Post a Comment