Sunday, August 6, 2017

तो आप कब तक शैतान को जिताते रहेंगे !...........4



तो आप कब तक शैतान को जिताते रहेंगे !...........4
( इंडिया , पाकिस्तान और बांग्लादेश के सच्चे हिन्दुओं और सच्चे मुसलमानों को समर्पित )
यह जो 1300 खरबपति हैं जिनके कब्जे में 94 प्रतिशत दौलत है और उनसे जुड़े जो लोग हैं जो सब मिला कर शायद कुछ करोड़ होंगे वे वास्तव में शैतान के पुजारी हैं :
कोई व्यक्ति अपनी ज़िद में जीवन भर नास्तिक बना रह सकता है पर क्योंकि हमारा मस्तिष्क उपासना के लिए wired है इसलिए यदि हम निराकार ईश्वर पर आस्था नहीं रखेंगे और उसकी उपासना नहीं करेंगे तो कभी न कभी हम या हमारे वंशज शैतान की पूजा करेंगे या शैतान के किसी नुमय्न्दे के भक्त हो जायेंगे जैसे कि लोग ‘हिटलर भक्त’ थे और हैं और जैसे आज कल इंडिया और अमेरिका में लोग ‘भक्त’ हो रहे हैं उनके अंदर खून की प्यास बढ़ रही है और इसके लिए बेगुनाहों का खून वे चाहते हैं और जब कभी कोई ज़ुल्म और intolerance की बात करता है तो उसके पीछे पड़ जाते हैं और हर ज़ुल्म और जुर्म की वकालत को उठ खड़े होते हैं I
तो भक्तों वास्तव में ईश्वर है और उसने तुम्हारे लिए नर्क तैयार कर रखा है – अब भी समय है लौट आओ अपने सच्चे धर्म और सच्चे महापुरुषों की तरफ ! 
सोना , चांदी , हीरे , जवाहरात कब्जे में कर के और पेपर करेंसी भर कर और बैंक अकाउंट में संख्याएं दर्ज करा कर कोई अमीर नहीं हो जाता – यह 1300 खरबपति कोई अमीर खरबपति नहीं हैं यह 4 अरब इंसानों को भूखा, नंगा , बेघर और वंचित रखने के वंचित हैं अगर धरती के संसाधनों का बुद्धि और श्रम का सही उपयोग कर के उन तक उनका हक़ पहुंचाया गया होता !
तो आप कब तक शैतान को जिताते रहेंगे !...........
आप Data की कंजूसी क्यों करते हैं मानवता के लिए अच्छी पोस्ट क्यों नहीं शेयर करते हैं जिससे आपके फ्रेंड्स तक पहुँचे और उनके ज़रिये और आगे ?

No comments:

Post a Comment