तो आप कब तक शैतान को
जिताते रहेंगे !...........6
( इंडिया , पाकिस्तान
और बांग्लादेश के सच्चे हिन्दुओं और सच्चे मुसलमानों को समर्पित )
इंडिया , पाकिस्तान और
बांग्लादेश – असली इंडिया – में आम हिन्दू और आम मुस्लिम की धार्मिक अध्यात्मिक
मान्यताएं एक सी हैं और जो लगभग दस शताब्दियों तक साथ रहने का नतीजा हैं – दोनों
को ईश्वर पर आस्था है , दोनों पाप और पुण्य को मानते हैं और दोनों स्वर्ग और नर्क
को मानते हैं और दोनों मानते हैं इंसानियत ही सब से बड़ा धर्म है और इसी लिए मैं जो
भी लिखता हूँ इन दोनों के लिए लिखता हूँ और इन दोनों के बीच नफरत की खाई खोदने
वाले संगठन – संघ और जमात हैं जिन्हें इंसानियत , ईश्वर और पाप पुण्य से कुछ लेना
देना नहीं ये दोनों पूंजीपतियों के पालतू कुत्ते हैं और हर आम हिन्दू और मुसलमान
को इनसे और हर कट्टरवाद से दूर रहने की ज़रूरत है I
असली इंडिया की यह
समस्या – मानवता पर यह संकट पूरे विश्व पर छाये संकट से कट कर नहीं समझा जा सकता
है और बिना समझे मानवता की रक्षा नहीं की जा सकती है I
पिछले 300-400 वर्षों में
साइंस और टेक्नोलॉजी के विकास के बाद मुनाफे की हवास बढ़ गयी है और लखपति से
करोड़पति और फिर अरबपति और अब खरबपति हो पाना संभव हो गया है I
धन कुछ हाथों में
सिकुड़ता जा रहा है और दुनिया में सब के लिए सब कुछ होने के बावजूद करोड़ों स्त्री
पुरुष बच्चे भुखमरी और गुलामी का शिकार हैं – वे इंसान जिनके हृदय में ईश्वर रहता
है , वे इंसान जो हमारे अपने भाई बहेन हैं I
हम को सत्य को समझना हो
, स्वीकारना होगा और हल ढूँढना होगा I
No comments:
Post a Comment