कौन हैं दुश्मन
बेगुनाहों के ?
( इंडिया , पाकिस्तान
और बांग्लादेश के सच्चे हिन्दुओं और सच्चे मुसलमानों को समर्पित )
कौन बेगुनाहों को क़त्ल
कर रहे हैं , मार कर भगा रहे हैं लड़कियों स्त्रीयों से बलात्कार
कर रहे हैं ? हथियारलैस गुंडे , पुलिस और सेना ?
कर रहे हैं ? हथियारलैस गुंडे , पुलिस और सेना ?
देश और दुनिया के
पूंजीपति उद्योगपति और MNCs इन सब के पीछे हैं और उनके पालतू कुत्ते जो सत्ता पर
बैठे हैं- तो हम क्या करें ? क्या हम मार्क्सवाद को ले कर सशस्त्र क्रांति करें ?
हम इंडिया वाले बस
अल्लाह अल्लाह , या राम राम या हरि हरि करें जैसी श्रद्धा है और इतना करें कि हमारी आवाज़ उस निराकार तक पहुँच
जाए और उससे दुआ करें दुनिया से पेट्रोल ख़त्म हो जाए , दुनिया से सॅटॅलाइट गिर
जाएँ , विद्युत् आपूर्ति नष्ट हो जाए – हम सब फिर भूखे नंगे हो जाएँ – खुशहाली ने
, विज्ञान और टेक्नोलॉजी ने हमें बहुत बुरा बना दिया है – या अल्लाह छीन ले यह सब –
तबाह और बर्बाद कर दे इन सब दौलत और सत्ता पर क़ब्ज़ा किये लोगों को I
शौपिंग माल जाना छोड़
दीजिये – पैकेट बोतलों को त्याग दीजिये – देसी चीजें खाइए , देसी इलाज कीजिये ,
बड़े अस्पतालों नर्सिंग होमों बड़े वकीलों को छोड़ दीजिये – कम खाओ गम खाओ – इस पर आ
जाइये – कबीर और रहीम को फिर से पढ़िए I
वे सारे खर्चे रोक
दीजिये जिनका लाभ करोड़पतियों अरबपतियों को पहुँच रहा है – बस यही रास्ता है मानव
और मानवता को बचाने का !
No comments:
Post a Comment