दीवार पर सर मारने से क्या फायेदा – दीवार के सहारे
ऊपर चढ़ो और खुशबू फैलाओ – किसी फूलों की बेल से सीखो !
( इंडिया , पाकिस्तान
और बांग्लादेश के सच्चे हिन्दुओं और सच्चे मुसलमानों को समर्पित )
आज का जो विज्ञान है उसे झुठलाया नहीं जा सकता उसे भी
ईश्वर द्वारा दिया गया ज्ञान मानना चाहिये – हर ज्ञान , कला , साहित्य संगीत सब हम
मनुष्यों को ईश्वर से ही प्राप्त होता है तो जो सच्चे हिन्दू और मुसलमान स्त्री और
पुरुष हैं उन्हें आज के ज़माने से विचलित नहीं होना चाहिए – आज के युग की अच्छी
बातों को स्वीकार करो और जो खराब बातें हैं – नशा , पोर्नो , अवैध यौन , नंगापन
आदि उन सब के विरुद्ध अपने शर्म और हया को बचा कर खड़े होना है और दुनिया में आगे
बढ़ना है जैसा कि विकास का सिद्धांत है survival of fittest तो जो नशे और अवैध का
रास्ता अपनाएंगे वे धीरे धीरे रोगों द्वारा और issueless हो कर दुनिया से हटते
जायेंगे और इसी तरह जो कट्टरवाद और आतंकवाद अपनाएंगे वे भी अपने को बर्बाद करते
जायेंगे और दुनिया के स्टेज से हटते जायेंगे I असली इंडिया में हिन्दुओं और
मुसलामानों ने मिल कर जो संस्कृति बनायी थी जो तहजीब बनायी थी उस पर जो लोग हैं
वही बचे रहेंगे !
No comments:
Post a Comment