Sunday, July 30, 2017

इंडिया में मुसलामानों की रक्षा कौन करेगा ? ......... 12

इंडिया में मुसलामानों की रक्षा कौन करेगा ?   .........  12
(देश के सच्चे हिन्दुओं और मुसलमानों को समर्पित)
मुस्लिम आक्रमणकारियों और शासकों ने इंडिया में कितना अत्याचार किया इसके निष्पक्ष आकलन की ज़रूरत है – वैसे उन्होंने जो कुछ किया इसके लिए वर्तमान पीढ़ी के मुसलमान किसी तरह गुनहगार नहीं हैं जिस प्रकार आर्यों ने जो कुछ किया उसके लिए आज के सवर्ण  ज़िम्मेदार नहीं हैं और वास्तव में सवर्ण शिक्षित वर्ग के अंदर यही सब भय है जिसके कारण वे शूद्र और दलित के मन में मुसलमानों के प्रति नफरत और हिंसा फैला रहे हैं और उनका संगठन 1920 से सक्रीय है और वर्तमान में सत्तारूढ़ है पर यह रास्ता सही नहीं है इसके बजाय जन मानस को साम्प्रदायिकता और जातिवाद से मुक्त करने की ज़रूरत है अगर यह लोग वास्तव में अपना और देश का भला चाहते हैं I
मुसलमान जब इंडिया में आये तो यहाँ समाजिक आर्थिक न्याय की क्या  स्थिति थी ? समाज में अत्याचार और भेद भाव कितना था ? जनता को अंध विश्वास और रूढ़ियों में कितना जकड़ दिया गया था ?
इंडिया की जो उपलब्धियां  थीं – अध्यात्म , ज्योतिष , आयुर्वेद , गणित , विज्ञान , साहित्य , कला , संगीत और वास्तुशिल्प इन सब की मुस्लिम शासकों ने क़द्र की और इनको संरक्ष्ण दिया I
कुछ नुकसान हुए जब धर्मांध शासकों और सेनापतियों ने किसी चीज़ को – मंदिर , पुस्तकालय या विद्यालय को कुफ्र और शिर्क का अड्डा समझा I
पर कुछ विनाश न्यायोचित भी था – कुछ स्थान शोषण और पाप के अड्डे भी थे जैसे की बताया जाता है कि औरंगजेब के काल में कुछ हिन्दू रानियाँ बनारस के मंदिर में गयीं एक गायब कर दी गयी जो तहखाने में इज्ज़त लुटी मिली तब औरंगजेब के आदेश से वह मंदिर गिराया गया !
उस काल में और जो आक्रमणकारी आते थे वे कितना अत्याचार करते थे और उसके सापेक्ष भी मुसलमान आक्रमणकारियों और शासकों के कार्य को देखना ज़रूरी है – आर्यों ने क्या किया ? सिकन्दर ने क्या किया ? अमेरिका और अफ्रीका में गोरों / ईसाइयों ने क्या किया ? इंडिया में गोरों / ईसाइयों ने क्या किया ?
सब ने पराजित कमज़ोर लोगों को अपने से नीचा समझा पर मुसलमानों ने सब को अल्लाह का बन्दा समझा और जो ईमान ले आया वह बराबर हो गया और भाई हो गया I
मुसलमानों से जो गलती हुयी वह कट्टरवाद में हुयी और कट्टरवाद की वजह यह है कि इस्लाम के इतिहास में कुछ लोगों ने गद्दारी की और रसूल और उनकी आल (वंशज) को नकारा और उन पर ज़ुल्म किया और अगर ऐसा न हुआ होता तो Islam is best religion and Muslims are best people
जिस दिन मुसलमान रसूल और आले रसूल के दुश्मनों का रास्ता छोड़ कर मवाद्दते क़ुर्बा पर आ जायेंगे दुनिया के सामने बहतरीन लोग होंगे और पूरी दुनिया उस दीन  पर ख़ुशी ख़ुशी आ जायेगी I    

No comments:

Post a Comment