इंडिया में मुसलामानों
की रक्षा कौन करेगा ?.........2
सच्चे मुसलमान अगर आप
हैं तो इमाम मेहदी अ०स० / हिन्दुओं के
आखिरी अवतार की नुसरत के लिए कमर कसिये – उनके सैनिक बनिए जिनके आने पर दुनिया से
पाप और दुराचार का नाश होगा !
आप को किसी हथियार की
ज़रूरत नहीं है बस मादरे हिन्द / भारत माता के सच्चे सपूत बनिए
आपस में जुड़े रहिये नेक
हिन्दू और सिख भाइयों से जुड़े रहिये – मोबाइल से !
भारत माता की बेटियों
की रक्षा कीजिये – जहां उन्हें खतरा हो पहुँच जाइये !
गरीबों फकीरों को भूखा
मत सोने दीजिये
सड़क के कुत्तों का भी
पेट भरिये
गाय को भी रोटी खिलाइए
न गाय काटिए न उसकी खाल
उतारिये न बीफ खाइए
पापियों दुराचारियों को
ही बीफ का एक्सपोर्ट करने दीजिये वही पर्यटकों को बीफ खिलाएं !
जब इंडिया में मुस्लिम
शासन था तब गाय काटने पर पाबंदी थी – और 70 वर्ष हो गए यह पापी दुराचारी गाय काटने
पर पाबन्दी लगाने के बजाये पूंजीपतियों से रिश्वत ले कर हिन्दुओं और मुसलामानों के
बीच नफरत पैदा करा कर लड़ाना चाहते हैं !
दुनिया के सारे इंसान
एक माँ बाप की औलाद हैं – दो नबियों की औलाद हैं हज़रत आदम अ०स० और हज़रत नूह अ०स० –
सभी हिन्दुओं को अपना भाई अपने जैसा अपने बराबर समझो – कोई ऊंच नीच नहीं I शायद
यहाँ के लोग हज़रत शीश अ०स० की उम्मत हैं और शायद हज़रत ज़ुल्किफ्ल अ०स० कपिलवस्तु
गौतम बुद्ध हैं – हकीकत अल्लाह बहतर जानता है I
किसी को भी किसी तबके
को काफ़िर मुशरिक कहने का हक़ नहीं – यह फैसला अल्लाह के हाथ जिसे चाहे बख्शे जिसे
चाहे सजा दे I
आम हिन्दू की आस्था और
धार्मिकता आप से किसी भी तरह कम नहीं बल्कि हिन्दू अध्यात्म तो बहुत ऊंचा है – यह
बात अकबर बादशाह और कई बादशाहों शहजादों – खुसरो और दारा शिकोह ने समझी I
न हिन्दू मूर्तीपूजक है
– वह मूर्ती सामने रख कर निराकार सर्व व्यापिऊ ब्रह्म की पूजा करता है और अनेक
महान सूफी संतों ने इसे ठीक रास्ता समझा I
पहले मुसलमान दिल में
सच्चा ईमान लायें – क़ुरान को उसके सही क्रम में पढ़ें – रसूल और आले रसूल से मवद्दत
करें और आखिरी इमाम / हिन्दुओं के आखिरी अवतार की नुसरत के लिए तैयार रहें I
दोस्तों इस पैगाम को
शेयर कीजिये ताकि दुनिया में अच्छाई की जीत हो !
No comments:
Post a Comment