इंडिया में मुसलामानों
की रक्षा कौन करेगा ? ......... 7
(देश के सच्चे हिन्दुओं
और मुसलमानों को समर्पित)
ईमान या आस्था न हमें
दिमाग से हासिल होगी और न दिमाग को नकार के – ईमान और आस्था हमारा दिल , हमारी रूह
और हमारा वजूद चाहता है उसकी ज़रूरत है इसी को विज्ञान भी यह कह रहा है कि Our
brains are genetically wired to have faith and religion
ईमान या आस्था के लिए
कोई तर्क या किसी वैज्ञानिक खोज की ज़रूरत है ही नहीं – हमें जैसे हवा , पानी और
भोजन चाहिए वैसे ही ईमान और आस्था चाहिए I अगर हम अपना जीवन बिना ईमान या आस्था के
जीने की कोशिश करेंगे तो हमें इसका नुकसान उठाना पड़ेगा हमारी अगली पीढ़ी को नुकसान
उठाना पड़ेगा – हमें अपने बच्चों को ख़ुदकुशी , पागलपन , अपराध , नशाखोरी , अवैध
अनैतिक संबंधों से बचाने के लिए अपने घर परिवार में आस्था और ईमान का माहौल बनाना
पड़ेगा – पाकीजगी का माहौल बनाना पड़ेगा I
हम शुक्रगुजार हैं
एहसानमंद हैं रसूल के जिन्होंने मुकम्मल दीन दिया और उनकी आल ने चल कर दिखाया –
जबकि हुकूमत और अक्सरियत उनकी दुश्मन थी I आज भी दुनिया में हमें दीन और नेकी के रास्ते चल कर दिखाना है – हुकूमत और
अक्सरियत कितनी ही दुश्मन क्यों न हो जाए हम एक नेक और पाक ज़िन्दगी जियेंगे –
इंडिया के मुसलमानों को यही तय करना है और कर के दिखाना है और एक दिन सारे हिन्दू
भाई और सिख भाई उनके साथ खड़े होंगे और एक नया इंडिया उस दिन जन्म लेगा I
दुनिया के सारे इंसान
एक माँ बाप की औलाद हैं – दो नबियों की औलाद हैं हज़रत आदम अ०स० और हज़रत नूह अ०स० –
सभी हिन्दुओं को अपना भाई अपने जैसा अपने बराबर समझो – कोई ऊंच नीच नहीं I शायद
यहाँ के लोग हज़रत शीश अ०स० की उम्मत हैं और शायद हज़रत ज़ुल्किफ्ल अ०स० कपिलवस्तु
गौतम बुद्ध हैं – हकीकत अल्लाह बहतर जानता है I
किसी को भी किसी तबके
को काफ़िर मुशरिक कहने का हक़ नहीं – यह फैसला अल्लाह के हाथ जिसे चाहे बख्शे जिसे
चाहे सजा दे I
आम हिन्दू की आस्था और
धार्मिकता आप से किसी भी तरह कम नहीं बल्कि हिन्दू अध्यात्म तो बहुत ऊंचा है – यह
बात अकबर बादशाह और कई बादशाहों शहजादों – खुसरो और दारा शिकोह ने समझी I
न हिन्दू मूर्तिपूजक है
– वह मूर्ति सामने रख कर निराकार सर्व व्यापि ब्रह्म की पूजा करता है और अनेक महान
सूफी संतों ने इसे ठीक रास्ता समझा I
पहले मुसलमान दिल में
सच्चा ईमान लायें – क़ुरान को उसके सही क्रम में पढ़ें – रसूल और आले रसूल से मवद्दत
करें और आखिरी इमाम / हिन्दुओं के आखिरी अवतार की नुसरत के लिए तैयार रहें I
दोस्तों इस पैगाम को
शेयर कीजिये ताकि दुनिया में अच्छाई की जीत हो !
No comments:
Post a Comment